Hindi News

indianarrative

Coronavirus: ‘होली के रंग में भंग’ महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना से 99 की मौत, 30 हजार से ज्यादा नए मरीज

होली के रंग में भंग, महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर एक बार फिर टूट पड़ा है। एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 30 हजार पांच सौ पैंतीस नए मरीज केवल महाराष्ट्र से आए हैं। जबकि देश भर पिछले 24 घण्टें में 43 हजार 846 मरीज भर्ती किए गए। कुल 197 मौत एक दिन में दर्ज की गई हैं। इनमें से 99 अकेले महाराष्ट्र से हैं। होली से ठीक पहले इस तरह मरीजों की संख्या बढ़ने से महाराष्ट्र सरकार सकते में हैं। महाराष्ट्र में फिर से टोटल लॉक डाउन पर विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो इस बार होली के रंग में भंग पड़ने की आशंका है।

इससे तीन दिन पहले ही कोविड-19के सबसे ज्यादा 25,833दैनिक नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इससे पहले सितंबर, 2020को 24,896नए मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 11,314मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद दिन में अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 22,14,867हो गई। मुंबई में कोविड-19के 3,779नए मामले सामने आए हैं और 10मरीजों की मौत हुई।

मुंबई में मास्क न पहनने वालों से अब तक 40करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। बीएमसी के अनुसार, अप्रैल 2020से 21मार्च 2021तक करीब 20लाख लोगों से 40करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

दूसरे नंबर पर दिल्ली

दिल्ली में पिछले 24घंटे में 823नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। 613मरीज रिकवर हुए हैं। दिल्ली में कुल अब कोरोना केस 6,47,984हो गए हैं। जबकि 10,956लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामले 3,618हैं।

कर्नाटक तीसरे नंबर पर

कर्नाटक में कोविड-19के 1,715नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,70,202हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,434हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में लगातार दूसरे दिन 1,700से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

यूपी में भी बिगड़ रहे हालात

उत्तर प्रदेश में भी महज पिछले 24घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 442नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फरवरी में न के बराबर थी। कई दिन एक भी केस नहीं मिला, लेकिन मार्च आते-आते केस फिर से मिलना शुरू हो गए।

 

 

एक बुलेटिन में बताया गया कि संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि के बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस महीने की शुरुआत में जहां 6,000से कम मरीजों का इलाज चल रहा था, वहीं अब 13,493मरीजों का उपचार हो रहा है।

 

 

होली पर इस बार फिर लगेगी पाबंदी

अब एक बार फिर कोरोना वायरस गर्मियों के साथ बढ़ता नजर आ रहा है। होली आने में महज एक हफ्ते का समय बाकी रह गया है। ऐसे में लापरवाही बरती गई तो इस बार भी होली बेरंग हो सकती है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बाजारों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर लापरवाही साफ नजर आती है। ज्यादातर लोग बिना मास्क लगाए या गले में मास्क लटकाए घूमते नजर आते हैं।

 

गुजरात में नहीं मनेगी रंचपंचमी

गुजरात सरकार ने कहा है कि राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए रंगपंचमी पर होली मनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हालांकि, कम भीड़ के साथ ‘होलिका दहन’ की परंपरा को मंजूरी दी जाएगी। होलिका दहन 28मार्च की रात को होगा और रंग अगले दिन यानी 29मार्च को खेला जाएगा।

 

गुजरात के डेप्युटी सीएम नितिन पटेल ने कहा, ‘होलिका दहन के दौरान हाउससिंग सोसाइटी या गांवों के कुछ लोगों को ही इसमें शामिल होने की इजाजत होगी। भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। नियमों को न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

ओडिशा में भी नहीं मनेगी होली

ओडिशा सरकार ने आदेश दिया है कि 28और 29तारीख को होली का त्योहार पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मनाया जाएगा। लोग अपने घरों में केवल परिवार के सदस्यों के साथ होली मना सकते हैं। सार्वजनिक सड़कों सहित किसी भी सार्वजनिक स्थान पर त्योहार मनाने की अनुमति नहीं होगी।

 

एमपी के तीन शहरों में लगा लॉकडाउन

मध्य प्रदेश के तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन रहा। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन शनिवार रात 10बजे से सोमवार सुबह 6बजे तक लागू रहेगा।

 

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद

छत्तीसगढ़ में अगले आदेश तक स्कूल, कॉलेज और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना पर हाई लेवल मीटिंग ली। सरकार ने कहा है कि अब स्कूल और कॉलेज में क्लासेज ऑनलाइन होंगी। माना जा रहा है कि 10वीं-12वीं के एग्जाम ऑनलाइन होंगे।