Hindi News

indianarrative

COVID-19 : भारत में पिछले 8 दिनों से रोजाना 50,000 से कम मामले

COVID-19 : भारत में पिछले 8 दिनों से रोजाना 50,000 से कम मामले

भारत में लगातार आठ दिनों तक COVID-19 के 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में केवल 41,100 व्यक्ति कोविड से संक्रमित पाए गए। हर दिन सामने आने वाले नये मामले आखिरी बार 7 नवंबर को 50,000 से ज्यादा थे। विभिन्न जनसंख्या समूहों के बीच कोविड के अनुरूप सुरक्षित व्यवहार के सफल प्रसार से यह सफलता मिली है। कोविड के अनुरूप सुरक्षित व्यवहार का व्यापक महत्व है, क्योंकि यूरोप और अमेरिका के कई देशों में रोजाना के कोविड-19 मामलों की संख्या में अब भी वृद्धि देखी जा रही है।

पिछले 24 घंटों में भारत में 42,156 नये लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं, जिसके कारण कोविड के सक्रिय मामलों में और कमी आयी है। भारत में कोविड के 4,79,216 सक्रिय मामले, देश के कुल संक्रमित मामलों का केवल 5.44 प्रतिशत है। 15 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविड के मामलों का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम (6,387) है।

हर 24 घंटे के चक्र में कोविड बीमारी से उबरने वालों की संख्या नये मामलों से ज्यादा है, जिससे रिकवरी दर बेहतर होकर आज 93.09 प्रतिशत हो गयी है। कोविड से अब तक कुल 82,05,728 लोग ठीक चुके हैं। कोविड से उबरने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की अंतर वर्तमान में लगातार बढ़ रहा है। यह इस समय 77,26,512 है। कोविड से उबरने के 79.91 प्रतिशत नये मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं।

7,117 लोगों के कोविड से उबरने के साथ दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग कोविड से उबरे हैं। केरल में यह संख्या 6,793 जबकि पश्चिम बंगाल में 4,479 है। नये मामलों में से 82.87 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड के 7,340 नये मामले सामने आए हैं। केरल में कल 6,357 जबकि महाराष्ट्र में 4,237 नये मामलों का पता चला।

पिछले 24 घंटे में कोविड से हुई मौत के 447 मामलों में से 85.01 प्रतिशत मामले 10 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों के हैं। मौतों के 23.5 प्रतिशत नये मामले महाराष्ट्र के हैं, जहां 105 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद 96 और 53 लोगों की मौत के साथ क्रमश:दिल्ली और पश्चिम बंगाल का स्थान है। 21 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर कोविड से होने वाली मौत 94 के राष्ट्रीय औसत से कम है।.