Hindi News

indianarrative

दही के साथ न करें ये पांच चीज खाने की भूल, वरना दोगुना बढ़ जाएगा शरीर का मोटापा

photo courtesy india tv

तपती गर्मी में दही का सेवन शरीर को राहत दिलाता है। दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते है, जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते है। कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन से भरपूर दही को हर रोज खाया जाए तो इससे सेहत अच्छी बनी रहती है। लेकिन अगर दही खाने का भी एक समय होता है, अगर दही का सेवन गलत समय पर किया जाए तो ये नुकसान भी पहुंचा सकती है। आयुर्वेद की मानें तो रात को दही खाने से बचना चाहिए। रात को दही खाना शरीर के लिए हानिकारक होता है। आज हम आपको ऐसी पांच चीजें बताएंगे, जिन्हें आपको दही के साथ खाने से बचना है। वरना ये इम्युनिटी को कमजोर तो करेंगे ही, साथ ही आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाएगे।

दही के साथ आम– दही के साथ कभी आम न खाएं। इससे शरीर में टॉक्सिन बन जाते है, क्योंकि दोनों में मौजूद तत्व एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते है।

उड़द की दाल– जब आप उड़द की दाल खा रहे होते है, तो दही का सेवन बिल्कुल भी न करें। एक साथ खाने से दोनों ही पेट को नुकसान पहुंचाएगी।

दही के बाद दूध–  दही के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की परेशानी हो सकती है।

दही और मछली– मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर को कई तरह की बीमारियां हो सकती है।

तली-भुनी चीजें– हम पराठों के साथ दही बड़े चाव से खाते है, जो बिल्कुल गलत है। इससे हमारे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है।