Hindi News

indianarrative

Corona, ब्लैक, व्‍हाइट और यलो फंगस के बाद भारत में आया खतरनाक ‘हर्पीज सिम्प्लेक्स’ कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक!

Herpes simplex virus

कोरोना के कई और तरह की बीमारियां फैल रही है। कोरोना के कई वेरिएंट हैं। जिसके चलते इसपर काबू कर पाना मुश्किल हो रहा है। कोरोना के मरीजों में  व्हाइट और यलो फंगस के मामले भी सामने आए। अब एक और वायरस ने देश में दस्तक दे दिया है। देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बाद ब्‍लैक, व्‍हाइट और यलो फंगस (Yellow Fungus) के बाद नया वायरस मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ डॉक्टर का दावा है कि देश में पहला हर्पीज़ सिम्पलेक्स वायरस (Herpes Simplex Virus) गाजियाबाद के एक मरीज में मिला है। ये वायरस काफी खतनाक बताया जा रहा है।

इस नई बीमारी को काफी घातक करार दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कोविड से ठीक हुए मरीज जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है उनमें हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस के होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इस बीमारी का इलाज काफी महंगा है जिसके चलते इस वायरस ने साइंटिस्टों को अलर्ट कर दिया है।

गाजियाबाद के डॉक्टर बीपी त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजियाबाद में देश का पहला हर्पीज़ सिंपलेक्स वायरस पाया गया है, जोकि मरीज की नाक में पाया गया है। यह बेहद ही खतरनाक है। अगर इलाज में देरी की जाती है, तो यह कोरोना वायरस से भी ज्यादा घातक हो सकता है। डॉक्टर बीपी त्यागी ने बताया कि यह वायरस जिनकी इम्‍युनिटी कमजोर होती है या फिर दूसरी बीमारियों से ग्रसित होते हैं, उनके लिए यह ज्‍यादा घातक है।