Hindi News

indianarrative

मोटापे से परेशान हैं तो जापान के इस ट्रिक से घटा सकते हैं वजन, फिर कभी नहीं होंगे मोटे

weight loss

आज के मौजूदा दौर में मोटापा एक आम समस्या है। हर दूसरा आदमी मोटापे से परेशान है। लोग मोटापा कम करने के लिए कई तरकीब अपना रहे हैं। एक्सरसाइज से लेकर कई तरह के घरेलू नस्खे तक लोग ट्राई कर रहे हैं। अगर आप भी मोटापे के शिकार हैं तो आसान और साधारण जापानी तरीके से अपने मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए जापान का यह तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आपको दिन की शुरुआत गर्म पानी के साथ केला खाकर करनी होगी।

 बता दें कि जापान के कई लोग अपने सुबह के नाश्ते में इस डाइट को फॉलो करते हैं। इसे ही असा डाइट कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर यह कैसे आपका वजन कम करने में कारगर है। केला आपके मेटाबॉलिज्म सिस्टम को दुरुस्त करने में मददगार है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को बेहतर कर पाचनक्रिया को सुधारने में भी सहायक है। यह एक प्रकार के स्टार्च से भरपूर होता है, जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा बेहद कम होती है। केले में मौजूद फाइबर पेट में कब्ज की परेशानी नहीं होने देता और मन संतुष्ट‍ि देने के साथ ही कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्त अवशोषण को रोकने में मदद करते है।

स्टार्च और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर यह डाइट दिनभर में आपके शरीर पर चढ़ने वाले मोटापे को कम करने में आपकी मदद करती है। सुबह के नाश्ते में केले के साथ गर्म पानी का सेवन देर तक आपका पेट भरा रखने में मदद करता है। इस वजह से आपको भूख भी कम लगती है।

सबसे पहले सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना है। फिर आधे घंटे बाद 2 केले खाने हैं, आप चाहे तो अपनी भूख के अनुसार केले की मात्रा कम ज्यादा कर कर सकते है। अनार एक जादुई फल है। हर रोज एक लाल अनार खाकर आप न केवल वजन कम कर सकते हैं बल्क‍ि ये शारीरिक कमजोरी को भी दूर करने में सहायक होता है। मधुमेह पीड़ितों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद फल है।

वजन कम करने के लिए बेर से बेहतर कोई दूसरा उपाय नहीं है। आलू बुखारा के सेवन से इम्यून सिस्टम तो मजबूत बनता है ही साथ ही सुबह के समय इसे खाने से दिनभर के  लिए पर्याप्त ऊर्जा भी मिल जाती है। वजन कम करने के लिए बेर से बेहतर कोई दूसरा उपाय नहीं है। आलू बुखारा के सेवन से इम्यून सिस्टम तो मजबूत बनता है ही साथ ही सुबह के समय इसे खाने से दिनभर के  लिए पर्याप्त ऊर्जा भी मिल जाती है।

वजन कम करने के लिए चेरी खाना भी एक अच्छा और कारगर उपाय है। खाली पेट चेरी खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। हर रोज पांच से छह स्ट्रॉबेरी खाना न केवल वजन घटाने के लिए फायदेमंद है बल्क‍ि इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है। त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए भी स्ट्रॉबेरी खाना अच्छा है।