Hindi News

indianarrative

Health Tips: बड़े काम का है छोटा सा करोंदा, दिल की बीमारी हो या फिर खोई हुई याद्दाश्त, सभी रोगों का करता है इलाज

photo courtesy Google

गर्मियों में चटनी, सब्जी और आचार के तौर पर इस्तेमाल होने वाला खट्टा फल करोंदा खाने में काफी टेस्टी होता है। इस विज्ञान की भाषा में कैरिसा कैरेंडस कहते है। देखने में ये सफेल और हल्के गुलाबी और लाल रंग के होते है। स्वाद में इसका खट्टापन लोगों को काफी पसंद आता है। करोंदा सेहत के लिए काफी फायदेंमद है। हृदय से जुड़ा रोग हो या फिर पेट दर्द… ये हर रोगों के लिए फायदेमंद होता है। करोंदा में फ्लैनोनोइड एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है, जो हमारे शरीर को रोग से मुक्त करते है।

इम्यूनिटी करता है मजबूत- करोंदा में पिग्मेंट होता है, ये पेट की बैक्टीरिया से लड़कर इम्यूनिटी को मजबूत करता है। ये पेट के अल्सर से बचाव करने में मदद करता है.

दांतों को करता है मजबूत- करोंदा में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। ये दांतों को स्वस्थ रखने का काम करता है।

हड्डियों को भी बनाता है मजबूत- करोंदा में कैल्शियम की मात्रा अधिक होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे ऑस्योपोरोसिस के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

त्वचा में लाता है निखार- करोंदा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है। ये त्वचा को निखारने का काम करते है, इसलिए निखरी त्वचा के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

बाल बढ़ाने में करता है मदद- करोंदा में विटामिन सी और विटामिन ए होता है। ये बालों को बढ़ने में मदद करता है। इसके जूस का आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।

वजन कम करने में असरदार- करोंदा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से कई देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके जूस का आप नियमित रूप से सेवन कर सकते है। ये वजन कम करने में मदद कर सकता है।

याद्दाश्त को बनाता है मजबूत- करोंदा में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट होते है। ये बढ़ती उम्र से संबंधित समस्याएं जैसे एकाग्रता की कमी होना आदि को दूर करने में मदद करता है। इससे याद्दाश्त अच्छी होती है।

कैंसर से लड़ने में करता है मदद– करोंदा में प्रोंथोसाइनिडिन अधिक मात्रा में होता है। ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसमें एंटी कैंसर गुण होते है। ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है।