Hindi News

indianarrative

Coronavirus: महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन! एक दिन में आए 23 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस

महाराष्ट्र लगेगा लॉक डाउन!

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Corona Virus latest news) एक बार फिर विकराल रूप लेता जा रहा है। महाराष्ट्र की सरकार कोरोना की दूसरी लहर को जोर पकड़ने से पहले ही लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। नागपुर में लॉकडाउन लगा हुआ है, और पुणे में आंशिक लॉक डाउन है। दर्जन भर और बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके बावजूद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

महाराष्ट्र की तरह मध्यप्रदेश में भी कोरोना मरीजों में लगातार बढोतरी हो रही है। इस बार भोपाल और इंदौर में कोरोना पॉजिटिव ज्यादा आ रहे हैं। भोपाल और इंदौर में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

महाराष्ट्र  में बुधवार को इस साल पहली बार 23हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 23,179नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 84लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल केस 23,70,507हो गए हैं। अब तक 53,080की मौत हो चुकी है।

बुधवार को सबसे ज्यादा 4,724 केस पुणे में दर्ज किए गए। इसी के साथ शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 4,50,043 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 32,359 हो गई है जबकि 4,09,477 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मुंबई में बीते 24 घंटों में 2,377 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,49,974 हो गई है। मुंबई में सक्रिय मरीजों की संख्या 15,410 हो गई है जबकि 3,22,107 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 11,551 मरीजों की मौत हो चुकी है।