Hindi News

indianarrative

Coronavirus In Mumbai: मुंबई से आई अच्छी खबर, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में आई भारी गिरावट

Major drop in corona cases in Maharashtra

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले जिस तरह से बढ़ रहे थे उसपर काबू कर पाना बहुत ही मुश्किल था। हर दिन मामले 60 हजार से ऊपर आ रहे थे। अब मामलों में थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को भी कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट देखने को मिली। राज्य में आज सिर्फ 37 हजार नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में कई दिनों तक 60 हजार से अधिक नए केस मिले थे, जिसके बाद संख्या में गिरावट आने लगी थी। आज सामने आई संख्या 30 मार्च के बाद से सबसे कम है। मुंबई में भी कम मामले दर्ज किए गए हैं। यहां दो हजार से भी कम कोरोना के केसेए मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायररस के 37,236 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,38,973 हो गई है। अभी राज्य में 5,90,818 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 549 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर  76,398 हो गया है। अभी तक कुल रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो यह संख्या 44,69,425 हो गई है। बीते एक दिन में 61,607 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

मुंबई में आज सिर्फ 1,794 नए कोरोना संक्रमण मामले दर्ज किए गए। इस जानलेवा वायरस की वजह से 74 लोगों की जान गई है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,78,269 हो गई है। जबकि अब सिर्फ 45,534 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

 

रविवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 48,401 नए मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,01,737 हो गई। वहीं, 572 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई थी। बीते दिन 5 अप्रैल के बाद पहली बार ऐसा हुआ था, जब एक दिन में 50,000 से कम नए मामले सामने आए थे। पांच अप्रैल को राज्य में 47,288 नए मामले सामने आए थे।