Hindi News

indianarrative

#WHO प्रमुख की चेतावनी – अगली महामारी के लिए तैयार रहे विश्व

#WHO प्रमुख की चेतावनी - अगली महामारी के लिए तैयार रहे विश्व

अभी दुनिया से कोरोना का संकट टला नहीं तब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने दुनिया को अगली महामारी से सावधान रहने के लिए तैयार रहने को कह दिया। अभी दुनिया कोरोना से लड़ने के लिए ही रणनीति बना रही है, ऐसे में टेड्रोस का यह बयान गंभीर चिंता का विषय है।

दुनियाभर में अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, इस अनिश्चितता के दौर में इस बयान से और नकारात्मक परिणाम होंगे।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस खबर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, कि इससे पहले कि हम दोबारा परेशानी का सामना करें, कम से कम हमें इस परेशानी से तो निकालो?

Could you at least let us get out of the current pandemic before getting us depressed all over again?? https://t.co/tHDZGJ1e2E
— anand mahindra (@anandmahindra) September 8, 2020

"यह आखिरी महामारी नहीं होगी," टेड्रोस ने जिनेवा में एक समाचार ब्रीफिंग में कहा। “इतिहास हमें सिखाता है कि प्रकोप और महामारी जीवन का एक सच है। लेकिन जब अगली महामारी आएगी, तो दुनिया को तैयार रहना चाहिए – इस बार की तुलना में अधिक तैयार। ”

Media briefing on #COVID19 with @DrTedros https://t.co/AE8hw0O2bm
— World Health Organization (WHO) (@WHO) September 7, 2020

दुनियाभर में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि इस बीमारी पर नियंत्रण भी होता दिख रहा है। पूरी दुनिया में करीब पौने तीन करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा 9 लाख के करीब पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 1 लाख 96 हजार नए मामले सामने आए हैं।

भारत में अब तक 4,204,613 कुल मामले आए हैं जिनमें 3,250,429 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 882,542 हैं और अब तक 71,642 लोग जान गंवा चुके हैं।