Hindi News

indianarrative

इस महिला ने शादी वाले दिन किया ऐसा काम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया नाम

photo courtesy Guinness World Records

हर लड़की अपनी शादी को लेकर कई सपने संजोती है, कि वो अपने शादी वाले दिन ये करेगी और ऐसे तैयार होगी। साइप्रस की इस महिला ने अपनी शादी को लेकर कुछ सपने देखें थे और जब उस सपनों को महिला ने पूरा किया तो नतीजा ये हुआ कि उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस महिला ने शादी वाले दिन किया तो ऐसा क्या किया, जो गिनीज बुक में उनका नाम आ गया। चलिए आपको बताते है साइप्रस की इस महिला के बारे में-

साइप्रस की इस महिला का शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम मारिया परस्केवा है। मारिया ने अपनी शादी वाले दिन वाइट कलर की शानदार ड्रेस पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। मारिया के इस ब्राइडल लुक में हैरान करने वाला उनका 'घूंघट' था, जिसकी लंबाई 6962.6 मीटर थी। 7 किलोमीटर लंबा घूंघट पहन महिला शादी करने पहुंची। उनके घूंघट ने बड़ा मैदान भी पूरी तरह से ढक दिया। बताया जा रहा है कि मारिया को शादी वाली जगह पर लाने के लिए 30 से ज्यादा मेहमानों को इक्ट्ठा होना पड़ा और इन मेहमानों की मदद से मारिया 6 घंटे में शादी वाली जगह पर पहुंच पाई।

वीडियो में आप देख सकते है कि मारिया के घूंघट ने पूरा मैदान को कवर कर लिया है। इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। गिनीज बुक में नाम दर्ज होने पर मारिया ने कहा कि उनका बचपन से सपना था कि वो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को तोड़े और शादी के घूंघट से उन्होंने अपने इस सपने को पूरा कर दिया। शादी का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट कर मारिया के सुखद जीवन की भी कामना कर रहे हैं।