Hindi News

indianarrative

UP Election: योगी के कंधे पर हाथ रख समझाते दिखे पीएम मोदी, राजभवन के गलियारे में करते दिखे मंत्रणा

UP Election

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव से पहले पीएम मोदी यूपी के दौरे पर हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच गजब बॉन्डिंग की झलक देखने को मिली। PM मोदी CM योगी के कंधे पर हाथ रखकर राजभवन के गलियारे में घूमते नजर आए। इस दौरान मोदी और योगी के बीच किसी मुद्दे पर गहन चर्चा हो रही है। दोनों नेताओं के बीच केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है।

दरअसल, सीएम ने दो फोटो ट्वीट की है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आ रहे हैं। सीएम ने इन फोटो के साथ लिखा है -हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके। जिद है एक सूर्य उगाना है,

अम्बर से ऊँचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।।

 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात से लखनऊ में हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिदेशकों व महानिरीक्षकों की 56वीं ऑल इंडिया कांफ्रेंस के विभिन्न सत्रों में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम तथा सीमा प्रबंधन जैसे विषयों पर गहन मंत्रणा की। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी सभी सत्रों में मौजूद रहे। आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन का जन्मदिन है। सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। इसके बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई। कल यानी 22 नवंबर को लखनऊ में किसानों की महापंचायत भी होने वाली है। माना जा रहा है कि इसके मद्देनजर भी मोदी ने योगी को सलाह दी होगी।