Hindi News

indianarrative

समृद्ध और खुशहाल भारत में अच्छी शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान : प्रधानमंत्री

समृद्ध और खुशहाल भारत में अच्छी शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में देश की नई शिक्षा नीति का जिक्र किया। उन्होंने खुशहाल भारत, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत के निर्माण में शिक्षा के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा, "आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में, आधुनिक भारत के निर्माण में, नए भारत के निर्माण में, समृद्ध और खुशहाल भारत के निर्माण में, देश की शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। इसी सोच के साथ देश को एक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है।"
<blockquote class="twitter-tweet">
<p dir="ltr" lang="hi">21वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा।

अब साधारण से काम नहीं चलेगा: PM <a href="https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw">@narendramodi</a> <a href="https://twitter.com/hashtag/AatmaNirbharBharat?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#AatmaNirbharBharat</a></p>
— PMO India (@PMOIndia) <a href="https://twitter.com/PMOIndia/status/1294475674187493376?ref_src=twsrc%5Etfw">August 15, 2020</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त के संबोधन में नई शिक्षा नीति का जिक्र किए जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हम आपकी आशाओं के अनुरूप नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत एवं नवभारत के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं।"

नई शिक्षा नीति 29 जुलाई को जारी की गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने देश की नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी है। इससे पहले शिक्षा नीति वर्ष 1986 में तैयार किया गया और 1992 में संशोधित किया गया था। डॉ. के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित समिति द्वारा तैयार किए गए एनईपी 2019, और उस पर प्राप्त हितधारकों की प्रतिक्रियाओं एवं सुझावों के आधार पर इसे तैयार किया गया है।.