Hindi News

indianarrative

ट्विटर फेसबुक के बाद अब Aarogya Setu App पर भी मिलने लगा है Blue Tick, देखिए कैसे मिलेगा…

Aarogya Setu APP new features

आरोग्य सेतु ऐप कोरोना महामारी की जंग में एक अहम हथियार के रूप में साबित हुआ है। इस ऐप की वजह से हमे ये पता चल जाता है कि हमारे आस पास कितने संक्रमित लोग हैं, जिससे हमे सतर्क रहना है। वैक्सीन रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट भी इसी ऐप की मदद से लोग कर पा रहे हैं। कोविड से लोगों को बचाने के लिए इस ऐप में कई फीचर्स हैं। अब इसमें एक और नया फीचर जोड़ा गया है। जिसमें आपके वैक्सीन लगवाने के बाद इस ऐप का रंग बदल जाएगा।

नए फीचर के तहत अब जिन लोगों का वैक्सिनेशन होगा, उनके आरोपग्य सेतु ऐप अकाउंट पर ब्लू टिक और ब्लू शील्ड दिखाई देगा। इस कांटैक्ट ट्रेसिंग ऐप में हालांकि वैक्सीन की सिंगल डोज पर यह नहीं दिखाई देगा। इस फीचर के तहत किसी यूजर को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद ब्लू टिक और शील्ड दिखने लगेगा। आरोग्य सेतु ऐप के ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी गई है।

ऐप के होम स्क्रीन पर Your Status टैब के तहत यह डबल ब्लू टिक्स और ब्लू शील्ड दिखेगा। वहीं, इस ऐप के जरिए आप अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप के जरिए वैक्सीनेश के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है और नजदीकी वैक्सिनेशन सेंटर पर स्लॉट भी बुक कर सकते हैं।

ऐप में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑप्‍शन रहता है, जो कोविन प्लेटफॉर्म से लिंक रहता है। यहां पर आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे तो आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज कर आप अपनी डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एक फोन नंबर से 4लोगों के वैक्सीन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाती है।

बताते चलें कि भारत में अब तक टीकाकरण अभियान के तहत 20 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके साथ ही भारत देश का दूसरा देश बन गया, पहले स्थान पर अमेरिका है, यहां पर 124 दिनों में ही इतने लोगों को वैक्सीन लगाया गया।