Hindi News

indianarrative

Afghanistan से भारतीय को निकालने की जल्दी, 135 लोगों को लेकर काबुल से उड़ा एयर इंडिया का विमान

Afghanistan से भारतीयों को निकलाने की जल्दी

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात इतनी खरबा है कि हर देशवासी देश छोड़ना चाहता है। तालिबान के खौफ से लोगों में दहशत का माहौल है। दुनिया के सभी देश अपने नारगिकों वहां से निकाल रहे हैं। काबुल एयपोर्ट पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। निकासी अभियान के तहत रविवार तक करीब 300 भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से स्वदेश लाए जाने की उम्मीद है। वहीं भारतीय विमान अपने 135 नागरिकों को अफगानिस्तान से लेकर वापस आ रहा है।

इन नागरिकों को दोहा के जरिए भारत लाया जा रहा है। कतर में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों में काबुल से दोहा लाए गए 135 भारतीयों के पहले जत्थे को भारत वापस भेजा जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने देर रात ट्वीट कर बताया कि एयर इंडिया 1956 87 भारतीयों को लेकर ताजिकिस्तान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गया है।

 

कतर से भारत दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि 135 भारतीयों का पहला जत्था जिन्हें पिछले दिनों काबुल से दोहा निकाला गया था, उन्हें आज रात भारत वापस लाया जा रहा है। दूतावास के अधिकारियों ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कांसुलर और रसद सहायता प्रदान की। हम कतर के अधिकारियों और सभी संबंधितों को इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

भारत जल्द से जल्द अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालना चाहता है।  भारत को रोजाना दो फ्लाइट्स को उड़ाने की इजाजत मिल गई है। भारत के लिए ये दो फ्लाइट्स रोजाना अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से उड़ान भरेंगी। इसके जरिए से जो लोग अपने देश वापस लौटना चाहते हैं, वे आ सकते हैं। फिलहाल काबुल एयरपोर्ट अमेरिकी सैनिको के कब्जे में है। काबुल एयरपोर्ट पर पांच हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।