Hindi News

indianarrative

हो गया खुलासा !, Alexa के पीछे छिपी है इस विदेशी महिला की आवाज

photo courtesy Google

एमेजॉन का डिजिटल वॉइस असिस्टेंट एलेक्सा की डिमांड काफी ज्यादा है। एलेक्सा का कमांड देने से पहले 'Alexa' नाम बोलना पड़ता है। ये नाम लाइब्रेरी ऑफ अलेक्जेंड्रिया से आया है। लेकिन क्या आप जानते है कि एलेक्सा में आप जिस महिला की आवाज सुनते है, आखिर वो आवाज किसकी है। 100 मिलियन से ज्यादा लोग एलेक्सा के जरिए जिस महिला की आवाज सुनते है, उस महिला का नाम किया है। ये सवाल अक्सर सोशल मीडिया पर पूछा जाता है, लेकिन अब इसका जवाब सामने आ गया है।

एलेक्सा के जरिए आवाज सुनाई देने वाली इस महिला का खुलासा एक किताब के जरिए हुआ है। ये आवाज Colorado आधारित वॉयस एक्ट्रेस और सिंगर Nina Rolle की है। किताब को लिखने वाली पत्रकार ब्रैड स्टोन ने खुलासा किया है कि, एमेजॉन के फाउंडर को एलेक्सा के लिए कई सारी आवाजें चाहिए थीं। हालांकि इंजीनियर्स को ये बात ठीक नहीं लगी क्योंकि सभी ये चाहते थे कि, इसके लिए एक आवाज ही हो जो सीधे गूगल और एप्पल को कड़ी टक्कर दे सके।

साल 2014 में एलेक्सा ने डेब्यू किया था। एलेक्सा को सबसे पहले एमेजॉन ईको स्मार्ट स्पीकर और एमेजॉन डॉट में इस्तेमाल किया गया था। आज इस आवाज को पूरी दुनिया के 20,000 डिवाइस में इस्तेमाल किया जाता है। बुक में खुलासा किया गया है कि एमेजॉन ने इस आवाज के लिए काफी मेहनत की है। एलेक्सा टीम ने इसके लिए कई डेटा इकट्टा किए और फिर असिस्टेंट के लिए एक आवाज को सेलेक्ट किया। आपको बता दें कि,  Nina Rolle ने होंडा, चेस, लॉकहीड मार्टिन, जेनी क्रेज, टर्नर क्लासिक मूवीज के लिए भी अपनी आवाज दी है।