Hindi News

indianarrative

Amarnath Yatra: दूसरे साल भी रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, फिर भी श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बर्फानी दर्शन- देखिए कैसे

दूसरे साल भी रद्द हुई अमरनाथ यात्रा

कोरोना संकट के चलते लगातार दूसरे साल श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। सरकार ने अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले 2020 में भी कोरोना के चलते अमरनाथ यात्रा को कैंसिल कर दिया गया था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों की जानें बचाना अहम है, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ गहन चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है। यात्रा केवल प्रतीकात्मक होगी हालांकि, सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पिछले साल की तरह किए जाएंगे। उन्होंने कहा, इस वक्त लोगों की जान बचाना जरूरी है, ऐसे में इस साल तीर्थयात्रा आयोजित करना चित नहीं है।

 

बताते चलें कि, पवित्र गुफा से सुबह-शाम आरती का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में देशभर से लोग घर पर बैठकर बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे। श्राइन बोर्ड ने इससे पहले 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू करने का फैसला लिया था। अमरनाथ गुफा मंदिर 3,880 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जिसके लिए 56 दिन की यात्रा पहलगाम और बालटाल रास्तों से 28 जून को शुरू होती और 22 अगस्त को खत्म होती। जून के आखिरी में शुरू होने वाली यात्रा के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाकर परमिशन लेने के लिए कहा गया था।