Hindi News

indianarrative

अमित शाह ने अर्नब के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग को इमरजेंसी की याद दिलाने वाला बताया

अमित शाह ने अर्नब के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग को इमरजेंसी की याद दिलाने वाला बताया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की बुधवार को मुंबई में हुई गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की तुलना आपातकाल से करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार पर भी निशाना साधा।

गृहमंत्री अमित शाह ने गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह आपातकाल की याद दिलाता है।"

गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मोदी सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने भी अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है। सभी ने इसे प्रेस की आजादी का दमन और इमरजेंसी जैसी कार्रवाई कहा है। भाजपा ने इस मामले में बुधवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर पूरे घटना पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने इसे पत्रकारिता के लिए काला दिन बताया है। भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इटली माफिया की सरकार महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमला कर रही है।

Congress and its allies have shamed democracy once again.

Blatant misuse of state power against Republic TV & Arnab Goswami is an attack on individual freedom and the 4th pillar of democracy.

It reminds us of the Emergency. This attack on free press must be and WILL BE OPPOSED.

— Amit Shah (@AmitShah) November 4, 2020

प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "आज सच बोलने पर जो अर्नब गोस्वामी के साथ हुआ वो कल आप के साथ भी हो सकता है। बंद केस को खोल देना, कहां का लोकतंत्र है? जिस भी पत्रकार या आम आदमी ने महाराष्ट्र में सवाल उठाया है, उसके साथ जिस तरह सोनिया सेना की सरकार ने व्यवहार किया गया है,वह धिक्कार के योग्य है।"

संबित पात्रा ने कहा "समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध। जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध।"

इसे भी पढ़ेंः सबसे पहले वे अर्नब गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के लिए आए …

मुसोलिनी के दाहिने हाथ रह चुके पिता की पुत्री आज जिस प्रकार भारत मे माफियाराज स्थापित कर रही है ये आप सबके सामने है: डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/2M1FU5RvPG

— BJP (@BJP4India) November 4, 2020

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 2014 से पहले 10 वर्षों तक जिस प्रकार की सरकार रही, वह एक इटैलियन कुल की सरकार रही। मुसोलिनी के राइट हैंड रह चुके पिता की पुत्री आज जिस प्रकार भारत वर्ष में माफियाराज स्थापित कर रही है, वह सबके सामने है। संबित पात्रा ने इस दौरान महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले से जुड़े कई केस का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हम किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, हर व्यक्ति के लिए आवाज उठा रहे हैं। यह मौलिक अधिकारों पर हमला है।.