Hindi News

indianarrative

इस्लामाबाद में सिर धुन रहे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, तिरंगे से सराबोर ‘जिन्ना’

courtesy google

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जिन्ना टावर के नाम पर विवाद जारी है। इस बीच जिन्ना टॉवर को तिरंगे में रंग दिया गया है। अब जल्द ही इस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। टावर को तिरंगे से सजाने और टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल बनाने का फैसला लिया गया। गुंटूर पूर्व के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने जीएमसी मेयर कवती मनोहर नायडू के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए टावर का दौरा किया। उन्होंने कहा- 'जिन्ना टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।'

यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम देगी 16 लाख रुपए, कुछ ही महीनों में ही बना देगी मालामाल

मुस्तफा ने कहा- 'बड़े मुस्लिम नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आजादी मिलने के बाद कुछ मुसलमान देश छोड़कर पाकिस्तान में बस गए। लेकिन, हम अपने देश में भारतीय के रूप में बने रहना चाहते हैं और हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं।'

यह भी पढ़ें- WHO की दी चेतावनी, ओमीक्रॉन का फिर बरपेगा कहर, प्रतिबंध हटाना होगा गलत

आपको बता दें कि 26 जनवरी को कुछ लोग जिन्ना टावर पर चढ़ गए थे और जबरन तिरंगा फहराने की कोशिश रही थी। उस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस संबंध में भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई ने पिछले साल दिसंबर में गुंटूर नगर निगम आयुक्त चल्ला अनुराधा को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें उन्होंने जिन्ना टावर का नाम बदलने और उसका नाम पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम रखने के लिए अनुरोध किया था।