Hindi News

indianarrative

Corona की चीख पुकार के बीच एक अच्छी खबर! भारत में सबसे तेज गति से होगा वैक्सीनेशन, एक और टीका मंजूर

Another corona vaccine ZyCoV-D is being made in India

इस वक्त भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का कार्य चल रहा है। एक मई से 18 वर्ष के ऊपर वालों को भी कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा। इस बीच एक और बड़ी खबर आ रही है वो यह कि भारत में अब तीसरी वैक्सीन की तैयारी चल रही है।

इस वक्त भारत में दो वैक्सीन दी जा रही है और हाल ही में केंद्र सरकार ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन sputanik-v को इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है। भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद यह तीसरी वैक्सीन है और अभी कई कंपनियां वैक्सीन पर काम कर रही है। अब तीसरी वैक्सीन ZyCoV-D जल्द लॉन्च होने वाली है और यह भारत में बन रही है। अगर इस वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिल जाती है तो कोवैक्सीन के बाद यह दूसरी वैक्सीन होगी, जो भारत में निर्मित होगी।

वैक्सीन को लेकर अपडेट?

वैक्सीन का नाम ZyCoV-D है, इस वैक्सीन को अहमदाबाद की एक कंपनी जायडस कैडिला की ओर से बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह साल 2022 के पहले क्वार्टर में लोगों तक पहुंच सकती है। अभी वैक्सीन का तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है और ट्रायल के डेटा की जांच की जा रही है। वैक्सीन का 60 क्लिनिकल साइट पर हजारों 12 साल से अधिक उम्र के लोगों पर टेस्ट किया गया है। खबरों की माने तो पहले और दूसरे फेज के ट्रायल में काफी अच्छा रिजल्ट मिले हैं।

दूसरी वैक्सीन से कितनी अलग है

अगर ZyCoV-D की बात करें तो यह कई मायनों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन से अलग है। इस वैक्सीन के शॉट्स इंट्राडर्मली रूप से दिए जाएंगे और यह अन्य इंट्रामस्क्युलर नहीं दिए जाएंगे। अब तक की वैक्सीन में दो डोज लगाए जा रहे हैं लेकिन इस वैक्सीन की तीन डोज लगवानी होगी। वैक्सीन की पहली डोज के बाद 28 दिन बाद एक डोज और 56 दिन बाद एक और डोज लगवानी पड़ती है। ऐसे में इसका प्रोसेस अन्य वैक्सीन से काफी ज्यादा है।

वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के तापमान पर रखा जा सकता है। वैक्सीन पर कंपनी ने फरवरी 2020 में काम शुरू किया है। अब मई में वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल सामने आएंगे जिसके बाद बाकी जानकारी सामने आएगी। हालांकि वैक्सीन की प्राइज को लेकर कोई खबर नहीं आई है।