Hindi News

indianarrative

Assam Police ने हत्या के आरोप में हथिनी और उसके बच्चे को किया गिरफ्तार, आईपीसी धारा 304 ए तहत दर्ज की FIR

COURTESY- GOOGLE

असम में 14 साल के बच्चे की मौत को लेकर हथिनी और उसके दो बच्चों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने मां समेत बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है।  दरअसल, असम के गोलाघाट में एक हथिनी और उसके बच्चे पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वन विभाग को सौंप दिया है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 14 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक हथिनी और उसके बच्चे को पकड़ा है, ये हथिनी और उसका बच्चा पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 8 जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में ये घटना हुई है। इसके बाद मामला जब सामने आया तो ग्रामीणों की नाराजगी पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहले हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया और फिर इसके बाद उन्हें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंप दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हथिनी और उसका बच्चा बोकाखाट से दो बार के पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है।

इस मामले में असम पुलिस का आधिकारिक बयान भी सामने आया है जिसमें बताया गया कि नाबालिग की हत्या के बाद मामले के संबंध में हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया गया। इसके बाद दोनों को वन रेंज कार्यालय को सौंप दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया है। एएनआई द्वारा इन दोनों की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं. इसमें दिख रहा है हथिनी और उसका बच्चा दोनों पुलिस थाने के सामने खड़े हैं।