Hindi News

indianarrative

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा

बीसीसीआी के अध्यक्ष और  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांगुली को सीने में तकलीफ हुई थी। गांगुली को एंजियोप्लास्टी की जरूरत बताई जाती है।सौरव गांगुली शनिवार को जिम में वर्कआउट कर रहे थे कि उन्हें चक्कर आए। इसके बाद कुछ टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि गांगुली की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। सूत्र के मुताबिक, गांगुली अपने घर में बने जिम में वर्जिश कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और फिर उन्होंने ब्लैकआउट की शिकायत की। उन्होंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को बुलाया जिन्होंने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी।

अस्पताल लाने के बाद उनका ईसीजी टेस्ट किया गया। वह अब ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं। उन्हें एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ सकती है। ट्रोपोनिन टी टेस्ट भी उनका किया जाएगा जिससे सीने में उठे दर्द का कारण पता चलेगा।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि,'सौरव गांगुली के बारे में सुनकर दुख हुआ कि उन्हें हल्का कार्डियक अरेस्ट हुआ है। मैं उनके जल्द सेहतमंद होने की दुआ करती हूं। मेरी प्रार्थना उनके और उनके परिवार के साथ है।'.