Hindi News

indianarrative

बिहार: सुशासन राज है या गुंडा राज? JDU नेता और उनके समर्थकों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

JDU नेता और उनके समर्थकों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार के बिहार में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। जहां नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी जेडीयू के नेता सरेआम महिलाओं को सड़क पर पिटते हैं। ताजा मामला बेगूसराय (Begusarai) जिले तेघरा थाना क्षेत्र के किरतौल गांव का है, जहां JDU नेता सरवर आजाद और उनके समर्थक के द्वारा कई महिलाओं को लाठी-डंडे और ईंट से मारने का वीडियो सामने आया है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जाता है कि किरतौल पंचायत स्थित वार्ड 12 में कुछ गरीब महिलाओं के जमीन पर जदयू नेता सह सरकारी शिक्षक सरवर आजाद जबरन तरीके से भवन का निर्माण करवा रहे थे। जहां आधा दर्जन महिलाएं निर्माधीन भवन में लेटकर विरोध करने लगी। जिसको देखते हुए जदयू नेता सरवर आजाद ने महिलाओं को सत्ता का पावर दिखाते हुए अपने समर्थकों को पीटना शुरू कर दिया। जिसमें आधा दर्जन गरीब महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई हैं। जेदयू नेता की सारी हरकत कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल सभी घायल महिलाओं का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रही है। जिसमें कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि जदयू नेता और उनके समर्थक किस तरीके से महिलाओं को बेरहमी से पीट रहे हैं। जब घायल महिलाएं अपनी शिकायत लेकर  तेघरा थाने पहुंचीं तो थाने के प्रभारी ने मामला सत्ता पक्ष के नेता से जुड़े होने का कारण मामला दर्ज तक नहीं किया।