Hindi News

indianarrative

भारत में लव जिहाद के पीछे संगठित गिरोह, हिंदू लड़कियों इस तरह वश में करके होता है निकाह!

भारत में लव जिहाद के पीछे संगठित गिरोह, हिंदू लड़कियों इस तरह वश में करके होता है निकाह!

देश में एक बार फिर लव जेहाद का मामला तूल पकड़ रहा है। विश्व हिंदु परिषद समेत कुछ हिंदु संगठन लव जेहाद के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। दक्षिण भारत खास तौर से केरल में हिंदु और क्रिश्चियन लड़कियों के धर्म परिवर्तन और निकाह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। लेकिन उत्तर भारत में कानपुर की घटना से यह मामला तूल पकड़ रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारत में लव जिहाद को एक संगठित गिरोह संचालित कर रहा है। देशभर में फैले कुछ खास मदरसे और इलाकाई मरकज लव जिहाद के गिरोह को प्रश्रय और प्रोत्साहन दे रहे हैं। कहीं पहचान छिपाकर, कहीं सोशल मीडिया पर फेक आईडी के जरिए तो फर्जी प्रेम जाल में लड़की को फंसा लिया जाता है।लव जिहाद गैंग के जाल में फंसी हिंदु लड़कियों को कहीं डरा-धमकाकर को कहीं बहला-फुसलाकर पहले हलफनामा (कथित कोर्ट मैरिज) जरिए शादी करवा दी जाती फिर कुछ दिन बाद इस्लामी रीति रिवाजों से शादी के लिए नाम-धर्म-जाति सब कुछ बदल दी जाती है और आजादी छीन ली जाती है।

लव जिहाद के इन नये तरीकों से शासन-प्रशासन और सामाजिक संगठन भी हैरान-परेशान है। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले उन जिलों से ज्यादा आ रहे हैं जहां हिंदु और मुसलमानों की मिश्रित आबादी है। इन जिलों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिल हैं। ऐसा भी देखने में आया है कि लव जिहाद से पीड़ित परिवार अपनी बेटी को भूल जाते हैं अपनी कुल मर्यादा की वजह से मामले को जाहिर ही नहीं होने देते। कानपुर जैसे कुछ ही मामले ऐसे हैं जहां परिवार वाले सामने आये हैं जिन्होंने लव जिहाद का भाण्डाफोड़ने का साहस किया है।

ऐसा बताया जाता है कि कानपुर की लाल कॉलोनी, सफेद कॉलोनी, मछरिया,जाजमऊ, सैयद नगर, छावनी गाजियाबाद के कैला भट्टी इलाके में लव जिहाद गैंग के गुर्गे सक्रिय हैं। कानपुर की शालिनी यादव ( धर्म परिवर्तन के बाद का नाम फिजा फातिमा) की तरह हाल ही में पांच और लड़कियां लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। इसी तरह पनकी की दो बहनों से लड़कों ने पहचान छिपाकर दोस्ती की थी। परिजनों ने बताया कि इस घटना के संबंध में जब मैंने अपनी लड़कियों की सहेलियों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि लड़कों ने अपना नाम बदलकर और धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती की थी। जब लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद उनका ब्रेनवॉश करके अपनी असली पहचान बताई थी। आरोप है कि बच्चियों पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डालने के बाद निकाह किया गया।

कुछ साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि गैर मुस्लिमों को मनोवैज्ञानिक दबाव में रखने के लिए एक खास गैंग लव जिहाद की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। यह देश और समाज के खिलाफ बड़ी साजिश का हिस्सा है। प्रेम विवाह अच्छी बात है लेकिन प्रेम विवाह के बाद लड़की को नाम-धर्म और पहचान बदलने के लिए मजबूर किया खतरनाक मंसूबे जाहिर करता है।.