Hindi News

indianarrative

Bharat Bandh 26 March: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का देशव्यापी भारत बंद शुरू, गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक

Bharat Bandh 26 March farmers protest

Bharat Bandh 26 March: किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के संघर्ष को आज 4 महीने पूरे हो रहे हैं। इस वजह से संयुक्त किसान मोर्चा सरकार के खिलाफ भारत बंद रखने का निर्णय किया है। पूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। बंद सुबह 6 बजे ले शाम 6 बजे तक चलेगा।
 
गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद
 
12 घंटे के बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ यह बंद बुलाया है। किसान मोर्चा तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है और इन्हें वापस लेने की मांग कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एनएच-24 पर गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद कर दिया गया है।
 
बताते चलें कि दिल्ली की जिन सीमाओं पर किसानों के धरने चल रहे हैं, उनके आसपास के वैकल्पिक रास्ते भी शुक्रवार की सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि दिल्ली की सीमाओं पर फिलहाल प्रदर्शनकारियों की संख्या पहले से काफी कम है, बावजूद इसके आंदोलनाकरियों का दावा है कि बंद पूरी तरह सफल होगा।
 
वहीं, गाजीपुर बॉर्डर पर इस संबंध में गुरुवार को किसानों ने बैठक कर भारत बंद की रणनीति तय की थी। भारत बंद के दौरान सेना के वाहन, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों के वाहन व जरूरतमंद वाहनों को नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा आवाजाही प्रभावित रहेगी।