Hindi News

indianarrative

Bharat Bandh Live Update : दिल्ली-हरियाणा में इन सड़कों पर जाने से बचें, UP में हाई अलर्ट

Bharat Bandh Live Update : दिल्ली-हरियाणा में इन सड़कों पर जाने से बचें, UP में हाई अलर्ट

Bharat Bandh : तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के तहत मंगलवार (8 दिसंबर) को भारत बंद का आह्वान किया गया है। भारत बंद का सबसे ज्यादा असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो सकता है। भारत बंद के मद्देनजर हरियाणा और दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसके तहत किन-किन सड़कों को पूरी तरह से बंद किया गया है, इसकी जानकारी दी गई है। Bharat Bandh को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम रहेगा।

Traffic Alert
Singhu, Auchandi, Piao Maniyari, Mangesh borders are closed. NH 44 is closed on both sides. Take alternate routes via Lampur,Safiabad,Saboli borders.
Traffic has been diverted from Mukarba & GTK road.
Avoid Outer Ring Rd , GTK road, NH 44

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 7, 2020

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी, जिसके तहत हरियाणा और उत्तर प्रदेश बॉर्डर को सील किया गया है। बॉर्डर जोड़ने वाली सड़कों को लगभग बंद कर दिया गया है। सिंघु, औचंदी, मनियारी, मंगेश बॉर्डर, टिकरी और झरोड़ा बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं। एनएच 44 को दोनों तरफ से पूरी तरह से बंद किया गया है। आउटर रिंग रोड के ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। जीटीके रोड पर जाने वाले लोगों को भी डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है।

Traffic Alert
Singhu, Auchandi, Piao Maniyari, Mangesh borders are closed. NH 44 is closed on both sides. Take alternate routes via Lampur,Safiabad,Saboli borders.
Traffic has been diverted from Mukarba & GTK road.
Avoid Outer Ring Rd , GTK road, NH 44

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 7, 2020

टिकरी, झरोड़ा बॉर्डर, धनसा पर किसी भी तरह का ट्रैफिक मूवमेंट नहीं होगा। बादूसराय बॉर्डर पर केवल दोपहिया वाहन और हल्के वाहनों को जाने की अनुमति है। झटिकारा बॉर्डर पर सिर्फ टू-व्हीलर मूवमेंट रहेगा। एनएच-24 गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए बंद रहेगा। गाजीपुर, डीएनडी, नोएडा लिंक रोड, चिल्ला बॉर्डर पर भी ट्रैफिक बाधित रहेगा।

8 दिसंबर 2020 को ’भारत बंद’ आह्वान के मद्देनजर हरियाणा के लिए ट्रेवल एडवाइजरी
…@nsvirk @cmohry @mlkhattar @CP_PANCHKULA @FBDPolice @gurgaonpolice @anilvijminister pic.twitter.com/44C6QUkPbH

— Haryana Police (@police_haryana) December 7, 2020

भारत बंद को देखते हुए हरियाणा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। हरियाणा के एडीजी पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) ने नवदीप सिंह विर्क ने कहा, रिपोर्ट्स हैं कि कुछ लोग प्रदर्शन करते हुए सड़कों को ब्लॉक कर सकते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश को मंगलवार के 'भारत बंद' के आह्वान के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस बात के लिए पर्याप्त व्यवस्था करें कि आम लोगों को 'भारत बंद' के कारण कोई असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से किसानों के साथ किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के लिए भी कहा है।

दिल्ली की सीमा से लगे सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अतिरिक्त बलों को वहां तैनात किया गया है। लखनऊ में जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश ने राज्य की राजधानी के ग्रामीण इलाकों में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों को बढ़ा दिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने कहा है कि भारत बंद को देखते हुए सेक्टर योजना लागू की गई थी। सरकार ने एडीजी और आईजी रैंक के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त सुनिश्चित करें और सीमा क्षेत्रों को जोड़ने वाले राजमार्गों पर भी निगरानी रखें।.