Hindi News

indianarrative

बड़ी खबर: बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वायरस आम से लेकर खास को अपनी चपेट में ले रहा है। इसी बीच बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का कोरोना से निधन हो गया था।

1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह के निधन पर प्रदेश के विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक जताया है। बिहार कैबिनेट की बैठक में भी मुख्य सचिव की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई। अरुण कुमार सिंह को इसी साल राज्य सरकार ने मुख्य सचिव बनाया था। उनकी नियुक्ति साल के शुरुआत में 21 फरवरी को की गई थी।  जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

कैबिनेट बैठक के दौरान जब मुख्य सचिव अरूण के विधान की खबर मिली तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी कैबिनेट सहयोगियों ने शोक व्यक्त किया। कोरोना की वजह से बिहार के कई अधिकारियों की मौत हो चुकी है। लगभग एक हफ्ते पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था।