Hindi News

indianarrative

Budget 2022: फोटो खिंचवाने और दाढ़ी बनवाने पर भी लगेगा GST,महंगा होगा ये खास पेट्रोल

courtesy google

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022-23 पेश किया। इस बार बजट में डीजल-पेट्रोल को लेकर एक अहम घोषणा हुई है। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 1 अक्टूबर 2022 से बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा यानी 1 अक्टूबर से आपको बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल मतलब ब्रांडेड डीजल-पेट्रोल के लिए 2 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। यहां आपको बता दें कि एक्स्ट्रा प्रीमियम जैसे पेट्रोल ब्रांडेड फ्यूल की कैटेगरी में आते हैं।

 

इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं

इस बार इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, इनकम टैक्स दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हां, राज्य सरकार के कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम में छूट का दायरा 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। आईटीआर में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए 2 साल का वक्त मिलेगा।

 

कपड़े, मोबाइल चार्जर समेत ये सामान सस्ते होंगे

चमड़े के सामान सस्ते होंगे। कपड़ा भी सस्ता होगा। मोबाइल चार्जर, मोबाइल लेंसेस सस्ते होंगे। इसके अलावा खेती का सामान सस्ता होगा। पॉलिश्ड हीरा सस्ता होगा।

 

बजट का असर ज्यादा प्रोडक्ट्स पर नहीं

दरअसल, अब 90% चीजों की कीमत GST तय करता है, लेकिन विदेश से मंगाई जाने वाली वस्तुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी का असर रहता है और इसकी घोषणा बजट में की जाती है। इसलिए पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी और इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स जैसे- शराब, चमड़ा, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, मोबाइल, केमिकल, गाड़ियां जैसी चीजों की कीमत पर बजट घोषणाओं का असर पड़ता है। इन पर ही सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाती या घटाती है। कुछ पर एक्साइज भी लगाया जाता है।