Hindi News

indianarrative

बजट में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा? देखें क‍िन चीजों को खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

courtesy google

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं कीं। व‍ित्‍त मंत्री के बजट पेश करने के बाद कुछ चीजें सस्‍ती हो जाएंगी और कुछ महंगी। आम बजट के बाद अब कौन सी चीजों के ल‍िए आपको पहले से ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी और क‍िन चीजों पर अब आपके पैसे बचेंगे। व‍ित्‍त मंत्री ने तमाम चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत तमाम शुल्क बढ़ाने और घटाए जाने की बात कही। चलिए आपको बताते हैं क्‍या हुआ सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा?

 

सस्ता होने वाला सामान

विदेश से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी

कपड़ा और चमड़े का सामान सस्ता होगा

खेती के उपकरण सस्ते होंगे

मोबाइल- चार्जर

जूते -चप्पल

हीरे के गहने

पैकेजिंग के डिब्बे

जेम्स एंड ज्वैलरी

 

महंगा होने वाला सामान

छाता

कैपिटल गुड्स

बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल

इमिटेशन ज्वैलरी

 

यहां भी म‍िली राहत

एमएसएमई को मदद के मकसद से व‍ित्‍त मंत्री ने स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान क‍िया है। मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है।