Hindi News

indianarrative

मौसम की तरह कई रंग में बदलती है ये नदी, गर्मी में लाल तो सर्दियों में हो जाती है गुलाबी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

photo courtesy Google

कुदरत के अभी न जाने कितने रहस्य है, जिनसे इंसान अभी तक बेखबर है। प्रकृति जितनी खूबसूरत है उतनी ही रोमांचक भी है। इस बारे में बेहद कम लोग जानते है कि दुनिया में एक नदी ऐसी भी है, जो हर साल मौसम के मुताबिक अपना रंग बदलती है। जी हां, ये नदी कोलंबिया में बहती है और इस नदी का नाम है कैनो क्रिस्टल्स है। इस नदी की खासियत ऐसी है कि यह हर मौसम के साथ अपना रंग बदलती है। ये नदी कभी पीले तो कभी नीले रंग का चोला ओढ़ बहती है।

अपने तरह-तरह रंगों में कारण इस नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स भी कहा जाता है। यही नहीं, इस नदी को लिक्विड रेनबो के नाम से भी जाना जाता है। नदी के बारे में जानने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर ये नदी कैसे रंग बदलती है। इसके पीछे का राज है नदी में मौजूद पौधे। दरअसल, कैनो क्रिस्टल्स नदी में मैकारैनिया क्लैवीगैरा नाम का एक पौधा है, जिसके कारण इसका रंग बदलता ही रहता है। इस पौधे को अगर किसी खास मौसम में निश्चित जल या निश्चित सूरज की रोशनी मिले तो इसका रंग हल्का या फिर गहरा लाल होता जाता है।

ज्यादातर दिनों में इस नदी का रंग हल्का या गहरा गुलाबी और हल्का या गहरा लाल होता है मगर कभी-कभी इसका रंग नीला, पीला, नारंगी और हरा भी हो जाता है। दुनियाभर में कम लोकप्रिय होने की वजह से यहां विदेशी पर्यटक भले कम आते है, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए वीकेंड पिकनिक की ये पसंदीदा जगह है। उसकी वजह इस रंग बदलती नदी के अलावा यहां की प्राकृतिक खूबसूरती है कैनो क्रिस्टल्स नदी जून से लेकर नवंबर के बीच अपना रंग बदलती है।

प्रकृति की इस खूबसूरती के बरकरार रखने के लिए यहां कुछ नियम भी बनाए गए है। यहां एक ग्रुप में 7 से ज्यादा लोग यहां नहीं जा सकते और एक दिन में 200 से ज्यादा लोगों को इस क्षेत्र में जाने की अनुमति मिलता है। आपको बता दें कि इस नदी में ना कोई मछली पाई जाती है और ना ही कोई अन्य जलीय जीव, इसलिए यहां लोग स्विमिंग का भी आनंद ले सकते है।