Hindi News

indianarrative

जब पुलिस कमिश्नर को मनचलों ने छेड़ा, फिर जो हुआ उसे देख उड़ गए लोगों के होश, देखें CCTV फुटेज

courtesy google

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करना एक अपराध हैं। बावजूद इसके कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इन मनचलों को सुधारने के लिए नया तरीका अजमाया हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। ये वीडियो बस स्टैंड का सीसीटीवी फुटेज है। वीडियो में तीन मनचले वहां बेंच पर बैठी एक लड़की को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अगले ही मगर कुछ सेकंड में पूरा खेल बदल जाता हैं। जब उन लड़कों के सामने वो लड़की अपनी असली रुप यानी पुलिस वर्दी में आ जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Cabinet Meeting Decision: टेलीकॉम सेक्टर के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी ने दी राहत पैकेज को मंजूरी, शेयरों में पड़ा बड़ा असर

वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़की बस स्टैंड की बेंच पर बैठी है और दो लड़के पास की बेंच पर बैठे हैं। इसी बीच तीसरा लड़का उसके पास आकर खड़ा हो गया। थोड़ी ही देर में वो लड़की के बिल्कुल करीब में बैठ गया। कुछ देर बाद दूसरी बेंच पर बैठा लड़का भी खड़ा होकर लड़की के पास पहुंचा और बराबर में बैठ गया। फुटेज में आवाज नहीं है इसलिए पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि उनमें क्या बात हो रही है। मगर इसमें देखा जा सकता है कि मनचले लड़की को परेशान कर रहे हैं, फिर अगले ही पल कुछ ऐसा होता है कि तीनों लड़कों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 2340 पदों पर कांस्टेबल की होगी भर्ती,  48000 मिलेगी सैलरी, इस तरह करें आवेदन

दरअसल मनचले जिस लड़की को छेड़ रहे थे वो एक पुलिस अधिकारी थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वो लड़की को परेशान करने लगे तो उसने पुलिस ड्रेस के ऊपर पहन रखा सूट उतार दिया और खाकी वर्दी में तीनों के सामने खड़ी हो गई। फुटेज में इसके बाद तीनों की हालत देखी जा सकती है। महिला पुलिस अधिकारी ने तीनों को खूब फटकार लगाई और बस स्टैंड पर ही सजा के तौर पर उठक बैठक कराई। बस स्टैंड का ये सीसीटीवी फुटेज कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। स्क्रीन पर नजर आ रही तारीखके मुताबिक, 24 जुलाई 2021 का है।