Hindi News

indianarrative

संजय राउत की धमकी पर केंद्र ने कंगना को दी 'वाई' केटेरगी की सिक्योरिटी!

संजय राउत की धमकी पर केंद्र ने कंगना को दी 'वाई' केटेरगी की सिक्योरिटी!

कंगना राणौत और संजय राउत की लड़ाई अब बीजेपी बनाम शिव सेना बनने के आसार नजर आने लगे हैं। संजय राऊत ने कंगना को अपशब्द कहे फिर सामना में कंगना को 'मेंटली इल' लिखा और अपरोक्ष रूप से मुंबई न आने पर धमकी दी गयी। उधर, कंगना ने संजय राउत को चुनौती दी कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही है। इन दोनों की जुबानी जंग के बीच केंद्र सरकार ने कंगना को वाई केटेगरी की सिक्योरिटी मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।

एक तरफ संजय राउत ने कंगना राणौत को मुंबई न आने की नसीहत दी थी तो दूसरी तरफ कंगना ने भी मुंबई आने का चैंलेंज किया था। इसके बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1302542975721848839

दरअसल, कंगना राणौत को मुंबई में वापस न आने की मिली तमाम धमकियों के बाद उनके पिता ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पुलिस सुरक्षा मांगी थी। वह 9 सितम्बर को मुंबई जानेवाली हैं। अब कंगना ने इस सुरक्षा के लिए ट्वीट कर अमित शाह को धन्यवाद कहा है और लिखा- ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा।

वाई केटेगरी वाले व्यक्ति की उनकी सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेते हैं। इसमें दो कमांडो और बाकी शसत्र पुलिसकर्मी होते हैं। जैसे ही 9 सितंबर को कंगना मुंबई पहुंचेंगी, उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिल जाएगी।

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना राणौत ने शुरू से अपनी आवाज बुलंद रखी है। उन्होंने बॉलीवुड माफ‍िया, नेपोट‍िज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। कंगना के इन बयानों के चलते वे सेलेब्स के निशाने पर तो आईं ही लेक‍िन कुछ राजनैतिक पार्ट‍ियों से भी उन्होंने झगड़ा मोल ले लिया। जिसमें शिवसेना संसद संजय राउत भी शामिल हैं।

 .