Hindi News

indianarrative

अरुणाचल के पांच युवकों को आज भारत को सौंपेगा चीन : रिजिजू

अरुणाचल प्रदेश से गायब हुए 5 स्थानीय युवकों के चीन में होने की पुष्टि होने के बाद भारतीय सेना लगातार पीएलए के संपर्क में थी और इन भारतियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासरत थी।

चीन की सेना आज पाँचों भारतीय युवकों को भारत को सौंप देगी, इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट करके दी।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">The Chinese PLA has confirmed to Indian Army to hand over the youths from Arunachal Pradesh to our side. The handing over is likely to take place anytime tomorrow i.e. 12th September 2020 at a designated location. <a href="https://t.co/UaM9IIZl56">https://t.co/UaM9IIZl56</a></p>&mdash; Kiren Rijiju (@KirenRijiju) <a href="https://twitter.com/KirenRijiju/status/1304410820911091712?ref_src=twsrc%5Etfw">September 11, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

ये युवक इस महीने की शुरुआत में भूलवश चीनी सीमा में प्रवेश कर गए थे। पांचों युवक 2 सितंबर से लापता थे।

<blockquote>रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "चीन के पीएलए ने भारतीय सेना से इस बात की पुष्टि की है कि अरुणाचल के पांचों युवकों को भारत के हवाले कर दिया जाएगा। युवकों को कल (शनिवार 12 सितम्बर) को कभी भी तय स्थान पर भारत को सौंपा जा सकता है।"</blockquote>

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने 5 सितंबर को नाचो में लापता लोगों के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया था। परिवार के सदस्यों ने सेना को एक पत्र दिया जिसमें कहा गया था कि लापता लड़के एक आउटिंग के लिए गए थे, संभवतः शिकार करने के लिए, तुंगधारा की ओर, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि लापता लड़के एलएसी के पार अनायास ही भटक गए होंगे और उन्हें चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने पकड़ लिया होगा। उन्होंने मदद के लिए सेना और जिला प्रशासन से अनुरोध किया था।.