Hindi News

indianarrative

UP मुझे क्लीन चाहिए चाहे जैसे! बाबा योगी के आदेश के बाद Police ने कहा ‘बुलडोजर’ तैयार है, तय करो सरेंडर करोगे या…

योगी ने कहा क्लीन करो यूपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में दूसरी बार सीएम चुने जाने के साथ ही कई इतिहास रच दिए हैं। योगी सरकार के बाद से राज्य में गुंडागर्दी और बहुबलियों का वर्चस्व कम हुआ है। अब तो आलम यह है कि माफिया खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपना जुर्म कबुल कर रहे हैं। सीएम पद की शपथ लेते हुए योगी आदित्यनाथ ऐक्शन में आ गए हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस को राज्य में अपराधों पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए कहा है। जिसके बाद पुलिस ने गैंगरेप आरोपियों के घर पहुंच कर कहा है कि, 24घंटे में सरेंडर कर दो। पुलिस यहां बुलडोजर के साथ दबिश दी।

गैंगरेप के अभियुक्त के घर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी। ढोल बजाते हुए बुलडोजर से सीढ़ियां ध्वस्त कर दीं। इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि अभियुक्तों ने सरेंडर नहीं दी तो मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा। दरअसल, बीते दिनों चिलकाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान के बेटों आमिर और आसिफ को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है। इसके बावजूद भी अभियुक्तों का कोई सुराग नहीं लगा।

गुरुवार को SO चिलकाना सत्येंद्र कुमार राय बुलडोजर और ढ़ोल लेकर गांव में पहुंच गए है चेतावनी देते हुए अभियुक्तों के घर तक पहुंच गए। इसके बाद बुलडोजर से मकान के बाहर बनी सीढ़ियों को जेसीबी से जोड़ दिया गया। एसओ ने चेतावनी दी है कि यदि आज रात तक आरोपी स्वयं थाने नहीं पहुंचे कल पूरा घर ध्वस्त कर दिया जाएगा। चिलकाना के गांव दुमझेडा गांव में गैंगस्टर आरोपी के घर जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्की करने पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंची।