Hindi News

indianarrative

सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुईं अदिति सिंह

सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सोनिया गांधी का गढ़ माना जाने वाला रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दिया है। वो अब भाजपा के पाले में आ गई हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। अदिति सिंह आज यानी बुधवार को लखनऊ में यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। हालांकि इसके संकेत वो पहले ही दे चुकी थीं। कई मौकों पर वो पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दे रही थीं।

बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया था और उनकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह टीम योगी का हिस्सा बनकर अपने विधानसभा के लोगों के लिए और बेहतर कर सकती हैं।

 

 

2017 में विधायक बनीं अदिति सिंह लगातार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर भी हमलावर रहीं। आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अदिति सिंह का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वो भी ऐसे समय पर जब पार्टी महासचिव और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी लगातार महिलाओं की भागीदारी की बात कर रही हों।