Hindi News

indianarrative

लड़की हूं लड़ सकती हूं…का नारा, या ‘रेप के मजे लो’, प्रियंका गांधी आप किस कांग्रेस की बात करती हैं?

प्रियंका गांधी आप किसके साथ हैं?

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने महिलाओं के लेकर घिनौनी बात बोली है। एक तरफ कांग्रेस की नेत्री प्रियंका गांधी लड़कियों के लिए नारा देती है लड़की हूं लड़ सकती हूं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता कहते हैं रेप के मजे लो।

दरअसल, कर्नाटक में आई बाढ़ और उससे फसलों को हुए नुकसान को लेकर विधायक चर्चा और बहस की मांग कर रहे थे। विधानसभा में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। इसके बाद स्पीकर हेगड़े ने कहा, 'रमेश कुमार आप जानते हैं, अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए। मैंने तय किया है कि अब किसी भी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा। आप लोग चर्चा करिए।' इस पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा, 'एक पुरानी कहावत है।।। जब बलात्कार को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी हो गई है।

प्रियंका गांधी किस कांग्रेस की बात करती हैं?

इस घटना के बाद यूपी चुनाव में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के जरिए महिलाओं को साधने में जुटी प्रियंका गांधी सबसे अधिक निशाने पर हैं। प्रियंका गांधी की इतनी देर बाद आई निंदा के बाद सवाल उठ रहा है कि उन्‍होंने 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा तो नहीं दिया। लेकिन, कर्नाटक मामले में उनकी निंदा की औपचारिकता भर करने से क्‍या उनके समर्थकों में यह संदेश नहीं जाएगा कि लड़ाई लड़नी तो है लेकिन कसूर देखकर नहीं अपना पराया देखकर।

बीजेपी ने मांगा जवाब

भाजपा ने इस बयान को बड़ा मुद्दा बना दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पहले ट्वीट कर इस मामले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर बवाल बढ़ा तो शाम 6।07 बजे प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपने नेता के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि मैं केआर रमेश कुमार के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। यह समझ से बाहर है कि कोई इस तरह के शब्द कैसे बोल सकता है। उनका बयान अक्षम्य है। रेप एक जघन्य अपराध है। पूर्ण विराम। प्रियंका के बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस व उन पर सवाल खड़े होते रहे। पार्टी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग होती रही।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर खानपुर की कांग्रेस विधायक अंजलि निंबालकर ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सदन को इस तरह के घृणित और शर्मनाक व्यवहार के लिए पूरी नारी जाति, इस देश की हर मां, बहन और बेटी से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस की एक अन्य विधायक सौम्या रेड्डी ने भी अपने ट्वीट में इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है। इस पर माफी मांगने की जरूरत है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट में कुमार के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास अब भी ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो महिलाओं के प्रति दुर्भावना रखते हैं और उनके प्रति इस तरह की मानसिकता रखते हैं।

यह भी पढ़ें- 'फूहड़पन' पर उतरे Congress के नेता, MLA ने कहा- 'रेप रोक न सको तो लेटकर मजे लो', गिरफ्तारी की उठी मांग