Hindi News

indianarrative

Corona case in India: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 39,097 नए केस, 546 लोगों की मौत, इस राज्यों में सबसे ज्यादा मामले

corona case

कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। देश में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे के अंदर 39,097 नए कोविड केस सामने आए हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में 24 घंटे के भीतर 17,518 केस सामने आए, वहीं महाराष्ट्र में कुल 6,753 कोविड केस दर्ज किए गए हैं।  केरल में 24 घंटे के भीतर 17,518 केस सामने आए, वहीं महाराष्ट्र में कुल 6,753 कोविड केस दर्ज किए गए हैं। नए मामलों के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो गई है। वहीं इस दौरान 546 लोगों ने जान भी गंवाई थी जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 4,19,470 हो गया।

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,830 केस  सामने आए हैं, वहीं आंध्र प्रदेश में 1,747 लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। 76.13 फीसदी केस इन्हीं 5 राज्यों से सामने आ रहे हैं। केरल में अकेले, सबसे ज्यादा 44.81 फीसदी केस हैं।  वहीं 546 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बीते 24 घंटे में चली गई है। कोविड संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 167 मरीजों की जान चली गई है। वहीं केरल में कुल 132 मरीजों की 24 घंटे में मौत हो गई है। 

बता दें कि सक्रिय माामलों की संख्‍या 4,08,977 और अब तक कुल 4,20,016 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि टीकाकरण का आंकड़ा 42,78,82,261 पहुंच गया है।