Hindi News

indianarrative

Corona Curfew: इन राज्यों में आज से पाबंदियों के साथ छूट, लेकिन यहां पर अब भी लगा रहेगा सख्त Lockdown

देश के इन राज्यों में आज से पाबंदियों के साथ छूट (Image Courtesy Google)

कोरोना महामारी की दूसरी लहर देशभर में जमकर तबाही मचाई, इस बीच इस पर काबू पाने के लिए अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया था। अब धीरे धीरे कोरोना के केसेस में गिरावट दर्ज करने के बाद कई राज्यों में पाबंदियों में ढील दी जाने लगी है। हालांकि, कुछ राज्य अभी भी किसी भी तरह की छूट देने के मूड में नहीं है। कई राज्यों में करीब एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। आईए जानते हैं किन किन राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है और किन राज्यों में छूट दी गई है।

हरियाणा, ओडिशा और तेलंगाना रविवार को उन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शामिल हो गए, जिन्होंने कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन को बढ़ा दिया है जबकि उत्तर प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर ने कम उपचाराधीन रोगियों वाले जिलों में पांबिदयों में आंशिक ढील देने की घोषणा की है, हालांकि रात्रि कर्फ्यू तथा सप्ताहांत लॉकडाउन लागू रहेगा।

इन राज्यों में कड़ाई के साथ बढ़ाया गया लॉकडाउन

केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा समेत अनेक राज्य जून में एक सप्ताह से 15 दिन तक के लिये लॉकडाउन या पाबंदियों को बढ़ा चुके हैं जबकि दिल्ली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ प्रदेशों ने नए मामलों में और संक्रमण की दर में गिरावट के चलते पाबंदियों में कुछ छूट देने की घोषणा की है। दुकानों को अधिक घंटों तक खोलने की अनुमति दी गई है। साथ ही कुछ स्थानों पर मॉल को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि शिक्षण संस्थान बंद ही रहेंगे।

आज से दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया शुरू, मेट्रो अभी बंद

राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें पहले हफ्ते में फैक्ट्री और निर्माण गातिविधियों को ही इजाजत दी गई है। वहीं, मेट्रो सेवा फिलहाल बंद रहेगी। गैर जरूरी सेवाओं के लिए कर्फ्यू पहले की तरह 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए जारी रहेगा। फैक्ट्री और निर्माण गातिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई-पास लेना जरूरी है। कर्मचारियों और मजदूरों के लिए उनके एंप्लॉयर, कॉन्ट्रैक्टर, मालिकों को ई पास के लिए अप्लाई करना होगा। वहीं, आने वाले हफ्तों में जैसे-जैसे केस कम होते जाएंगे, दिल्ली से धीरे-धीरे पाबंदियां हटती जाएंगी।

यूपी में पाबंदियों में छूट लेकिन विकेंट लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम बजे तक की ढील दी है और अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। वहीं, लखनऊ समेत 20 जिलों को अभी राहत नहीं मिली है क्योंकि वहां पर अब भी 600 से अधिक सक्रिय मामले हैं। निषेध क्षेत्र के बाहर एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गतिविधियां संचालित होंगी। नाइट कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

मध्य प्रदेश में एक जून से पबंदियों के साथ अनलॉक

मध्य प्रदेश में 'कोरोना कर्फ्यू' के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद सप्ताहांत के दौरान पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। गांव, ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर की आपदा प्रबंधन समितियों की शनिवार शाम को डिजिटल बैठक में बताया कि प्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिये 'अनलॉक' के अलग-अलग दिशा निर्देश होंगे। प्रदेश में सप्ताहांत में शनिवार रात दस बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

महाराष्ट्र में कड़ाई के साथ 15 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

देश में कोरोना के सबसे ज्यादे मामले अगर किसी राज्य से आए तो वो है महाराष्ट्र, फिलहाल यहां पर गिरावट तो है लेकिन अब भी मामले ज्यादे आ रहे हैं। जिसके चलते उद्धव सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने के फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, इस बार और कड़ाई के साथ लॉकडाउन लगा है।

सिक्किम ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

सिक्किम सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में लागू लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 264 और मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल मामले 15,171 हो गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 250 पहुंच गई है।

बताते चलें कि महामारी की दूसरी लहर में कोरोना के मामले चार लाख से भी ज्यादे आने लगे थे जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों की निंद उड़ गई थी। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद अब इसपर काबू पाल लिया गया है। और आज पिछले 46 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 553 नए कोरोना केस आए और 3460 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 1,14,216 एक्टिव केस कम हो गए। वहीं, इस वक्त देश में कोरोना जंग में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 20 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन को और तेज करने के लिए देश में कई और वैक्सीन कंपनियों को जल्द इमरजेंसी मंजूरी मिलने वाली है।