Hindi News

indianarrative

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना का चौथी लहर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान!

arvind kejriwal on covid 19 guidelines

देश में कोरोना वायरस के मामले अब काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक लंबे समय बाद और इस साल पहली बार नए मामले 81,000 से ज्यादा सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के लिए कोरोना की ये दूसरी वेब (लहर) हो सकती है लेकिन दिल्ली के लिए ये चौथी वेब है।

इसके आगे दिल्ली सीएम ने कहा कि, आज राष्ट्रीय राजधानी में 3583 केस आए हैं। 16 मार्च को लगभग 425 केस थे। कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं ये चिंता की बात है। सरकार की नजर बनी हुई है। जो भी उचित कदम उठाने की जरूरत है वो हम उठा रहे हैं। लॉकडाउन का कोई विचार नहीं है। भविष्य में अगर जरूरत हुई तो बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि, कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि ये वेब पिछली वेब से कम खतरनाक है। कोरोना से होने वाली मौतें घटी है। उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रेसिंग और आइसोलेशन का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। अनुरोध है कि सबी मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें।