Hindi News

indianarrative

Coronavirus: वीकएंड पर बढ़ा कोरोना का कहर 4200 मौत, 4 लाख नए मरीज! कब्रिस्तानों में नहीं बची जमीन, श्मशानों में वेटिंग

Covid19 कब्रिस्तान पड़ रहे छोटे

मुंबई और यूपी में भले ही कोरोना मरीजों पर कंट्रोल हो रहा है लेकिन देश में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग है तो वहीं कब्रिस्तानों में जमीन नहीं बची हैं। कोरोना से मरे लोगों को कब्रिस्तान में दफ्न करने के लिए जमीन नहीं दी जा रही हैं, वैकल्पिक जगहों पर भी जमीनें नहीं बची हैं। एक कब्र में एक से ज्यादा लाशें दफ्न की जा रही हैं।

भारत में एक दिन में करीब 4200 से कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, लगातार तीसरे दिन देश में 4लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 4,01,228नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2,18,86,611हो गए, जबकि देश में 37लाख से अधिक मरीज अब भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24घंटे में 4194लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,268हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों की संख्या 37,21,779हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.96प्रतिशत है। जबकि, देश में स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.95प्रतिशत हो गई है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,79,17,085हो गई है, जबकि बीमारी से मरने वालों की दर 1.09फीसदी दर्ज की गई।

सबसे अधिक मामलों के दस राज्यों की सूची में कर्नाटक, केरल, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 54,022 नए मामले आए। इसके बाद कर्नाटक में 48,781, जबकि केरल में संक्रमण के 38,460 नए मामले आए। अब तक 16,49,73,058 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 66.84 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में लगाए गए हैं। बीते 24 घंटों में 23 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए।