Hindi News

indianarrative

Covid-19 की तीसरी लहर को लेकर आई नई रिपोर्ट- देखिए भारत में कब तक आएगी

तीसरी लहर को लेकर आई नई रिपोर्ट

कोरोना महामारी की दूसरी ने देशभर में जमकर तबाही मचाई, इस लहर के दौरान ही विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने दावा कर दिया था कि भारत में तीसरी लहर भी आएगी। लेकिन इस वक्त जो खबर आ रही है वो थेड़ी राहत भरी है। केंद्र सरकार के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के प्रमुख एनके अरोड़ा की माने तो भारत में तीसरी लहर को आने में अभी समय लगेगा।

केंद्र सरकार के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के प्रमुख एनके अरोड़ा ने कहा है कि, देश में कोरोना की तीसरी लहर दिसंबर तक टल सकती है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि ICMR की स्टडी से पता चला है कि तीसरी लहर देश में देरी से आएगी। ऐसा होने पर देश को टीकाकरण का समय मिल जाएगा। सरकार ने हर दिन 1 करोड़ डोज देने का लक्ष्य रखा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, देश में सबको टीका लगाने के लिए हमारे पास 6-8 महीने का समय है।'

बताते चलें कि, हाल में कोरोना वायरस के नए स्वरूप डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला सामने आया है, यह वैरिएंट अब तक के पाए गए बाकी के वैरिएंट से सबसे खतरनाक बताया जा रहा है। इसे लेकर डॉ. अरोड़ा ने कहा कि, तीसरी लहर डेल्टा प्लस वेरिएंट की वजह से आएगी, ऐसा अभी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि, लहर नए वेरिएंट्स या नए म्यूटेशन से जुड़े होते हैं, इसलिए इसकी संभावना है, क्योंकि यह एक नया वेरिएंट है। लेकिन यह तीसरी लहर लगाएगा, ऐसा कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि यह दो या तीन चीजों पर निर्भर करता है।

गौरतलब हो कि, डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते केसों के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर आशंका बढ़ती जा रही है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसे टाला भी जा सकता है। जिन देशों में 20 फीसदी से अधिक आबादी का टीकाकरण हो चुका है, वहां तीसरी लहर नहीं आई है। आईसीएमआर और इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों की एक स्टडी में कहा गया है कि तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह तबाही नहीं मचाएगी।