Hindi News

indianarrative

Corona Death: डेल्टा प्लस वेरिएंट से देश में पहली मौत, रत्नागिरी में 80 साल के शख्स की गई जान

Corona Update

कोरोना का नया वेरिएंट डरा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है, जहां कोविड वैक्सीन की 3 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। राज्य के अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि आज दोपहर 2 बजे तक 3,00,27,217 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 58 लाख से ज्यादा लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस की पहली मौत दर्ज की गई है, रत्नागिरी लोकल के पास 80 वर्षीय शख्स की डेल्टा प्लस वेरिएंट के चलते मौत हुई है।

भारत में कोरोना के 51,667 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,01,34,445 हुई। 1,329 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,93,310 हो गई है। 64,527 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,91,28,267 हुई।

देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,12,868 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।