Hindi News

indianarrative

CoWin पोर्टल में हुआ बदलाव, वैक्सीन रिजस्ट्रेशन में होगी अब और आसानी

CoWin पोर्टल में हुआ बदलाव

कोरोना महामारी जंग में इस वक्त देशभर में टीकाकरण अभियान चल तेजी से चल रहा है। टीकाकरण के लिए कोविन ऐप, आरोग्य सेतु ऐप या फिर उमंग ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होता है, ऐसे में कई लोगों को भाषा को लेकर परेशानी होती है जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब और आसान कर दिया है।

अब वैक्सीन रजिस्ट्रेशन करते वक्त कई और भाषाओं का विकल्प होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा है कि कोविन (CoWIN) पोर्टल पर अब हिंदी, पंजाबी, तेलुगु और 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इन क्षेत्रीय भाषाओं में अंग्रेस के अलावा मराठी, मलयालम, पंजाबी, तेलुगु, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, उड़िया शामिल हैं। पिछले हफ्ते कहा गया था कि कई लोगों को परेशानी होने के कारण CoWIN पोर्टल अगले सप्ताह तक हिंदी और 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि COVID-19 के वेरिएंट की निगरानी के लिए INSACOG नेटवर्क में 17 और प्रयोगशालाएं जोड़ी जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन फैसलों की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कोविड-19 पर उच्च स्तरीय मंत्रियों के समूह की 26वीं बैठक में की गई।

18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी

18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के लिए पात्र होने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्हें टीकाकरण केंद्र में तभी प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी जब उनके पास अपॉइंटमेंट होगा। जबकि 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों के लिए वॉक-इन की अनुमति है।

बताते चलें कि, पोर्टल के अलावा, कोई भी आरोग्य सेतु ऐप या उमंग ऐप के माध्यम से भी टीकाकरण के लिए पंजीकरण कर सकता है। वैक्सीन लगवाते वक्त एक आईडी कार्ड दिखाना होता है जिसे अपॉइंटमेंट डिटेल्स में मेंशन किया गया है।