Hindi News

indianarrative

Cyclone Tauktae: तांडव मचा रहा है ‘तौकते’,सैकड़ों घर ध्वस्त, 6 की मौत मुंबई एयरपोर्ट बंद, गुजरात में हड़कंप

Cyclone Tauktae Updates

पांच राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते, अब कहर बरपाने लगा है। इस चक्रवात को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अब तक जहां से चक्रवात गुजरा है वहां से तबाही का मंजर है अब तक 100 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई एयरपोर्ट को 2 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चक्रवात ताउते तेज होकर काफी गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है और यह गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार तक यह बेहद ताकतवर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल सकता है। महाराष्‍ट्र, केरल, कर्नाटक जैसे तटीय इलाकों से टकराने के बाद शाम तक 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरात में दस्तक देने की संभावना है। रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लाखों लोगों की तटीय इलाकों से शिफ्ट कर दिया गया है।

तौकते, चक्रवात के कहर के चलते महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सिंधुदुर्ग से नुकसान के 536 मामले, रत्नागिरी से 61 मामले और रायगढ़ और ठाणे जिलों से 2-2 मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इन जिलों में चक्रवात की वजह से कई घर और छत ढह गए हैं। इतना ही नहीं, कहीं-कहीं से पोल उखड़ने की घटनाओं की भी जानकारी मिली है।

 

मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को अगले आदेश तक आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। BMC ने कहा कि इस सी-लिंक की जगह कोई और अल्टरनेट रूट लें। ’तूफान को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को आज 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने आधिकारिक सूचना देते हुए बताया कि अलर्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।