Hindi News

indianarrative

किसानों का पारा हाई, मौसम का पारा लुढ़का, दिल्ली में सर्दीली हवाओं से बढ़ी सिहरन

किसानों का पारा हाई, मौसम का पारा लुढ़का, दिल्ली में सर्दीली हवाओं से बढ़ी सिहरन

दिल्ली के  (Delhi Cold Wave) दरवाजों पर बैठे किसानों का पारा अभी तक हाई भले ही हो लेकिन मौसम का पारा बदलने लगा है। कहने का मतलब यह है कि किसानों का पारा लगातार हाई है लेकिन सर्दीली हवाओं ने दिल्ली का पारा (Delhi Cold Wave) गिरा दिया है। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहरी शुरू हो हई है। पंजाब हरियाणा सहित दिल्ली (Delhi Cold wave) में तापमान 8 डिग्री से भी नीचे आ गया है। मंगलवार को पंजाब और हरियाणा के कई भागों में सोमवार को ठंड का प्रकोप रहा। हरियाणा में हिसार और नारनौल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6 और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में, अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5, 7 और 8 डिग्री सेल्सियस से कुछ कम रहा । लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली और एनसीआर में तापमान 8 डिग्री और कहीं-कहीं 8 डिग्री से भी नीचे भी चला गया। सर्दीली हवाओं से दिल्ली  सिहरन  (Delhi Cold Wave) बढ़ गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मौसम हिस्सा शुष्क रहा तथा कुछ स्थानों पर दिन ठंडा रहा एवं कोहरा छाया रहा। राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूतनम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया जबकि इलाहाबाद में यह 14.5 डिग्री रहा। बरेली, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में पार 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढका। नजीबाबाद और बहराईच में न्यूनतम तापान 8.7 डिग्री सेल्सियस और इटावा में न्यूनतम तामपान 8.6 डिग्री रहा। मेरठ आठ डिग्री न्यूनतम तामपान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

हिमाचल प्रदेश के केलांग, कल्पा और मनाली में तापमान शून्य से नीचे रहा। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा और कुल्लू के मनानी में पारा क्रमश: शून्य से नीचे 3.7 और 1.7 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया।
मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में सोमवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही। जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से नौ डिग्री नीचे चला गया। जम्मू में बीते दिन को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 9.8 डिग्री कम है। कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में रात का तापमान शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे 1.4 डिग्री तक लुढक गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुलेटिन में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा पहले ही कोहरे से गुजर रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद उसमें चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी।.