Hindi News

indianarrative

आज 12 से 3 बजे तक किसान करेंगे चक्का जाम, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

आज 12 से 3 बजे तक किसान करेंगे चक्का जाम

किसानों ने देशभर में 3 घंटे का चक्का जाम करने का फैसला लिया है। ये चक्का जाम 12 से 3 बजे तक किया जाएगा। हालांकि दिल्ली में ये चक्का जाम नहीं किया जाएगा। 26 जनवरी की घटना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि 26 जनवरी की लाल किले जैसी कोई घटना नहीं हो।

करीब दो महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को आज यानी शुक्रवार को 71वां दिन है। किसान आज भी प्रदर्शन स्थल पर डटे हुए हैं। राकेश टिकैत के भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को चक्का जाम के अपने फैसले से कदम पीछे ले लिए हैं। BKU का कहना है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गन्ना किसानों को तकलीफ न हो इसलिए उन्होंने इन राज्यों में चक्का जाम न करने का फैसला किया है। हालांकि उनका कहना है कि वो हर जिले में प्रशासन को कृषि कानून के विरोध में ज्ञापन सौपेंगे।