Hindi News

indianarrative

Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी से हाहाकार, टूटा 90 साल का रिकॉर्ड! 44 डिग्री पार पहुंचा पारा

Delhi Weather

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भंयकर गर्मी पड़ रही है। जुलाई के महीने में लू चल रही है। चिलचिला देने वाली धूप के साथ ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को दिल्ली में गर्मी ने पिछले 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 90 साल के बाद गुरुवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में दर्ज किया गया दिन का अधिकतम तापमान साल 2012 के बाद जुलाई महीने में सबसे ज्यादा  रहा। सफदरजंग मौसम केंद्र के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि जुलाई महीने में नॉर्मल माना जाता है।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक साल 2012 और 1987 दोनों में 2 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने में देरी हो रही है। 7 जुलाई के बाद ही मॉनसून राजधानी में पहुंचेगा। तब तक दिल्ली वालों को गर्म हवाओं के थपेड़े झोलने होंगे। मैदानी इलाकों में इन दिनों गर्म लू चल रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। वहीं दिन का तापमान क्षेत्र के सामान्य अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री से भी अधिक हो जाता है। जब सामान्य तापमान 6.5° डिग्री के आसपास या इससे ज्यादा होता है तो इस दौरान भीषण लू की घोषणा की जाती है।