Hindi News

indianarrative

Delhi Unlock: सोमवार से दिल्ली में क्या खुला और क्या बंद, यहां देखिए पूरी लिस्ट

सोमवार से दिल्ली में क्या खुला और क्या बंद

राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से दिल्ली में दुकान, बाजार, मॉल्स फिर से खुल रहे हैं। इसके साथ ही मेट्रो ट्रेन भी फिर से शुरू होने जा रही है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कोरोना के खिलाफ दिल्ली ने अपनी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अब वक्त अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाने का है। सीएम ने पिछले सप्ताह कंस्ट्रक्शन वर्कर और फैक्ट्रियां खोली गई थीं। कोरोना की स्थिति अभी कंट्रोल में है। पिछले 24 घंटे में करीब 400 के करीब केस आए हैं। राजधानी में पॉजिटिविटी भी .5% के करीब है। केजरीवाल ने कहा कि आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा। लेकिन काफी सारी रियायतें दी जा रही हैं। देखिए सोमवार से किन्हें मिली छूट और किनपर पाबंदियां जारी रहेंगी….

इन्हें मिली छूट

दिल्ली मेट्रो 50 परसेंट यात्रियों के साथ फिर से चलेगी। 7 जून से ऑड-ईवन की तर्ज पर मॉल और दुकानें खुलेंगी। दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक होगा। इसके साथ ही सरकारी दफ्तर में ग्रुप 'ए' अधिकारी 100 परसेंट काम करेंगे। बाकि अन्य ग्रुप के 50% कर्मचारियों की होगी उपस्थिति।

वहीं, प्राइवेट दफ्तर भी 50 परसेंट क्षमता के साथ खुलेंगे। स्टैंड अलोन शॉप और जरूरी सेवाओं वाली दुकानें ऑड ईवन की तर्ज पर खोली जाएंगी। ई-कॉमर्स से सेवाओं से जुड़ी दुकानें भी खुलेंगी।

इन पर जारी रहेंगी पाबंदियां

राजधानी दिल्ली में फिलहाल स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। जिम, स्पा व स्टेडिम व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में लगने वाले साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे।