Hindi News

indianarrative

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में इस दिन भारी बारिश के पूरे-पूरे आसार, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

photo courtesy Google

जून के महीने का आज आखिरी दिन है और गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई राहत मिलते हुए नजर नहीं आ रही। दिल्ली के लोगों को मानसून के मौसम में लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच मॉनसून दिल्ली एनसीआर को मुंह चिढ़ा रहा है और मौसम विभाग को छका रहा है। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कई भविष्यवाणियां की थी। मौसम विभाग का कहना था कि 25 जून से दस दिन पहले ही 14-17 जून के बीच ही मॉनसून दिल्ली के दरवाजे पर दस्तक देगा, लेकिन अभी तक दिल्ली में मॉनसून नहीं आया है।

अब मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश के लिए एक हफ्ते का और इंतजार करना होगा। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मध्य दिल्ली में इस मानसून के मौसम में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो देश में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला है। भारत में एक जून से 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम माना जाता है। मध्य दिल्ली में एक जून के बाद से सामान्य 55.2 मिमी के मुकाबले केवल 8.5 मिमी बारिश हुई है, जिसमें 85 प्रतिशत की कमी है।

फिलहाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क और गर्म रहने वाला है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो बिहार के अररिया, सुपौल, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया के अलावा पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश गतिविधियां जारी रहेंगी। जबकि, झारखंड में बारिश मानसून पहुंच जरूर चुका है लेकिन सुस्त नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 1 जुलाई को असम, मेघालय, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी।

पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना है। मछुआरों को अलर्ट किया गया है।