Hindi News

indianarrative

धोनी की बेटी के दुष्कर्म की धमकी देने वाला गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार

धोनी की बेटी के दुष्कर्म की धमकी देने वाला गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने वाले सगीर नामके आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद के कच्छ से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी नाबालिग है।

चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद से बौखलाए सगीर ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाला था और भद्दे कमेंट्स किए थे। गुजरात पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसे जल्द ही रांची पुलिस को सौंपा जाएगा। इस मामले में रांची के रातू धाने में पुलिस धोनी के परिवार से सहमति मिलने के बाद मामला दर्ज किया था।

रांची पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो इसका आईपी एड्रेस गुजरात का मिला। इसके बाद मामले की जानकारी गुजरात पुलिस को दी गई। गुजरात पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कच्छ के मुंद्रा के नामना कपाया गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसका नाम सगीर है। सगीर नामके इस आरोपी ने सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी जीवा को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी।.