Hindi News

indianarrative

‘विदेशी गायों का दूध पी-पी कर मोटी हो रही इंडियन देसी औरतें!’ ऊल-जलूल बयान

DMK Leader derogatory remarks

डीएमके नेता डिंडीगुल लियोनी तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक विवादित बयान दिया जिसके बाद उनकी कड़ी निंदा की जा रही है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पडी की। उन्होंने गायों से उनकी तुलना की और कहा कि विदेशी गायों का दूध पीने से वो मोटी हो गई हैं। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विदेशी गायों का दूध पीकर मोटी हो रही भारतीय महिलाएं
वायरल वीडियो में डीएमके उम्मीदवार को कहते हुए सुना जा सकता है कि, महिलाएं विदेशी गायों का दूध पीकर मोटी हो रही हैं, महिलाओं का मजाक उड़ाते हुए उन्होंने अपने हाथ का इस्तेमाल भद्दा इशारा करने के लिए भी किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ताली बजाते और हंसते हुए सुना जा सकता है। डिंडीगुल लियोनी ने कहा कि, आप जानते हैं, गयों की कई किस्में होती हैं। फार्म में आपने विदेशी गायों को देखा होगा। लोग विदेशी गायों के लिए दूध देने की मशीन का इस्तेमाल करते हैं।

महिलाओं का फिगर गैलन की तरह हो गया है
नेता ने आगे कहा कि, एक शख्स मशीन की मदद से 40 लीटर दूध एक घंटे में निकाल सकता है। उस दूध को पीकर सभी महिलाएं बैलून की तरह मोटी हो रही हैं। पहले महिलाओं की कमर पतली और कूल्हे 8 नंबर की तरह होते थे। महिलाएं अपने बच्चे को कूल्हे पर संभाल सकती थीं लेकिन, आजकल उनसे एक बच्चा संभल नहीं सकता क्योंकि उनका फिगर गैलन की तरह हो गया है। हमारे बच्चों का भी वजन बढ़ गया है।
 
डिंडीगुल लियोनी के इस बयान के बाद उनकी कड़ी निंदा हो रही है। BJP की कला और संस्कृत विंग की अध्यक्ष गायत्री रघुराम ने एक वीडियो साझा किया और लियोनी की इस टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया। बताते चलें कि, चुनावी रैली में नेताओं के बयान का स्तर गिरने की ये पहली घटना नहीं है।